- मुरूम चोरों को प्रणाम कर वापस लौटी खनिज विभाग की टीम,,,,,
खबर हेमंत तिवारी,,, ✍️✍️✍️
राजिम/फिंगेश्वर विकासख्ण्ड में ग्राम पंचायत भेन्डरी के आश्रित ग्राम सरगोड़ के सूखा तालाब में मुरम का अवैध खनन जोरो पर चल रहा है। तो चौतरा ग्राम पंचायत में भी कुछ राजनीतिक रसूख प्राप्त माफिया चेन माउंटेन और फोकलेन एवं तालाब में बीते 15 दिनों से अवैध खनन कर रहे हैं।गांव के कुछ तथाकथित प्रमुखों ने ग्रामीणों को तालाब चौड़ी करण के फायदे दिखाया।फिर माह भर खनन के लिए 20 हजार रुपए में सार्वजनिक सौदा किया गया,ग्रामीणों को केवल 20 हजार की जानकारी है,जबकि कथित प्रमुखों ने लाखों का सौदा किया है।पर्दे के पीछे हुए सौदे की भनक लगी तो ग्रामीणों ने खुदाई का विरोध किया।जिसके चलते
खनन रात के अंधेरे में होती है,खनन माफिया गुर्गे और लठैत रखते है,इसलिए कोई खुल कर विरोध नहीं कर रहा है।रोजाना 50 से 60 हाइवा मुरम सप्लाई में लगे हैं।सूचना पर 5 अगस्त को खनिज विभाग की टीम पहुंची थी। लेकिन बिना कार्रवाई करें बैरंग लौट गई थी ।तब से लेकर आज तक कोई भी जिम्मेदार झांक कर नहीं देखा।

पंचायत से नहीं ली अनुमति,सरपंच ग्रामीणों की सहमति से हो रहा खनन_
तालाब से मुरम निकालने की कोई वैध अनुमति नही है।ना ही पंचायत को इसकी जानकारी दी गई है। मामले में सरपंच चुम्मन लाल सिन्हा ने कहा कि,पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली गई।लेकिन पंचायत से मुरम भरी हाइवा निकली तो पता चला।गांव वालो को चौड़ी और गहरी तालाब की जरूरत है,बताया जा रहा है कि तालाब गहरीकरण के लिए ही ग्रामीणों ने सहमति दिया है।इस अवैध खनन में पंचायत की कोई भूमिका नहीं है ।
,,,,,,,
टास्क फोर्स की मौन स्वीकृति_
राजिम -नयापारा में एक हाइवा मुरम 10-15 हजार रुपये में खपा रहा है। इस हिसाब से रॉयल्टी व जीएसटी की चोरी कर माफिया रोजाना लाखों का खेल कर रहे हैं। गाड़ियां फिंगेश्वर थाना व तहसील के ठीक सामने से होकर गुजर रही है, गाड़ियों की चेकिंग तक नहीं हो रही है। कलेक्टर ने अवैध खनन रोकने स्पेशन टीम बनाई है। लेकिन धड़ल्ले से चल रहे इस अवैध खनन को रोकने टीम की रुचि नहीं है। ऐसे में खनिज विभाग के साथ साथ प्रशाशन की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
,,,,,,,,
सड़के और खेत बर्बाद कर रहे_ राजनीति रसूखदार लोग गांव वालों को डराकर अवैध काम को अंजाम दे रहा है। एक साल पहले ही माफिया ने गांव में अवैध भण्डारण किया था। गांव कि सड़को से सैकड़ो हाईवा रेत का अवैध परिवहन किया। इस कारण डामर की सड़के पुरी तरह उखड़ चुकी है। सड़कों की स्थिति यह है कि यहां से होकर गुजरना भी मुश्किल हो गया है।
,,,,,,,,,
किसान की बीच खेत को बनाया रास्ता ।माफिया का हौसला इतना बुलंद है कि किसानो के खेतो को पाटकर मुरम का कारोबार किया जा रहा हैं। रसूखदारी के डर से किसान इसका खुलकर विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं। जिस खेत में धान की बुआई की गई है उसी खेत के बीच से हाइवा निकाला जा रहा है।
,,,,,,भगवान सिंह उइके,कलेक्टर गरियाबंद _अवैध खनन की जानकारी या शिकायत नहीं आई है।टिम बनाई गई है,दिखवाता हु,आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
