पाटन। आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आजादी का 79 वा महोत्सव मनाया गया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बी एस पी के संदीप विट्ठल राव नन्दनवार ( रिटायर्ड सीजीएम भिलाई स्टील प्लांट) और श्रीमति नीलम नन्दनवार उपस्थिति थी l
सर्वप्रथम महात्मा गांधी की चलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तत्पश्चात ध्वजारोहण व राष्ट्रगान मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया l प्रिज्म स्कूल के सभी विद्यार्थियों के द्वारा मार्चपास्ट करते हुए परेड की सलामी दी गई l
तत्पश्चात संदीप नन्दनवार ने अपने उदाबोधन में उदाहरण सहित देश मे बनने वाले त्रयोजनित इंजिन के अविष्कार एवं आत्मनिर्भर भारत के बारे मे बताया कि आज के युवा को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए l
साथ ही प्रिज्म संस्थान की डायरेक्टर ख्याति साहू ने स्कूलिंग बच्चो को देश का भविष्य बताया और चींटी तथा ग्रॉसशोपर की कहानी के द्वारा बताया कि समय रहते यदि आप मेहनत करते है तो भविष्य को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाते हुए देश का भविष्य सुनिश्चित करती हैं l
प्रिज्म पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डूमेश सर ने स्टूडेंट में जोश का संचार करते हुए बताया कि हमें हर परिस्थितियों में तैयार रहना चाहिए l
इसके पश्चात अतिथि गण संदीप नन्दनवार, श्रीमति नीलम नन्दनवार, असीम साहू, ख्यातीसाहू के द्वारा विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया l
तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रम के तहत क्लास 2 की छात्रा के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया ,पी पी एस स्कूल के विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी lआईक्यूऐसी कॉर्डिनेटर डॉक्टर दुर्गा त्रिपाठी के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया l
प्रिज्म ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
