रायपुर: आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर इंद्रावती भवन में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार इस अवसर पर डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर कमल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, जय कुमार साहू अध्यक्ष विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ, संतोष वर्मा संयोजक फेडरेशन नवा रायपुर, नंदलाल चौधरी,सत्येंद्र देवांगन,जगदीप बजाज,सोनाली तिड़के, लोकेश वर्मा, पी एल सहारा,दिलदार मरावी सहित भारी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर इंद्रावती भवन में ध्वजारोहण
