पाण्डुका/ सेवानिवृत प्राचार्य जगत राम साहू जी ग्राम रजनकटा निवासी के द्वारा अपने जन्मदिन पर थाना परिसर पाण्डुका में छायादार एवं फलदार वृक्ष लगा कर मनाया अपना 81वा जन्मदिवस…पर.. साहू ने पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित एक प्रेरणादायी पहल की है। इस अवसर पर जगत राम साहू जी ने अपने वाचन मे कहा कि पेड़ लगाना हम सबकी जिम्मेदारी हैं ताकि गाँव हराभरा बना रहे साथ ही उसके संरक्षण हेतु ट्री गार्ड एवं उचित रख- रखाव की व्यवस्था कर उसको बड़ा करने की बात कही। हमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर एक पेड़ माँ के नाम लगाकर धरती को हरा- भरा बनाना चाहिए ताकि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। यह अभियान निरंतर जारी रखने तथा दूसरों को प्रेरित करने की बात कही।
साहू जी ने कहा कि जिस प्रकार परिवार का एक मुखिया पालक अपने बच्चों को बड़ा करने तक पालन – पोषण करता है उसी प्रकार हमें भी अपने द्वारा लगाये गए वृक्षों का उचित देखभाल करना चाहिए। ताकि भावी पीढ़ी को शुध्द वायु, पर्यावरण मिल सके। हर एक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक वृक्ष लगाना ही चाहिये।
जयप्रकाश नेताम थाना प्रभारी पाण्डुका ने अपने उद्बोधन मे कहा कि ‘हर पौधा बने पेड़, हर व्यक्ति बने प्रहरी’ का संकल्प लेकर सामुहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। सहयोगी व अन्य नागरिकों के द्वारा बरगद, आम और पीपल, के वृक्षो को सामूहिक रूप से लगाया गया हैं।
हमारे गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के द्वारा “अपराध मुक्त समाज कि ओर एक कदम” पहल के साथ आपराधिक गतिविधियों कि जानकारी देने हेतु वाट्सप हेल्पलाइन नंबर 94792-25884 जारी किया गया हैं। उक्त मोबाइल नंबर के माध्यम से अपने – अपने क्षेत्र अंतर्गत किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त लोगों कि जानकारी वाट्सअप के माध्यम से दे सकते हैं। इस प्रकार की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखी जाएगी।
इस अवसर पर जयप्रकाश नेताम थाना प्रभारी पाण्डुका, खेमलाल यादव प्रधान पाठक, श्रवण साहू अध्यक्ष साहू समाज रजनकटा, किशन कंडरा महामंत्री भाजपा मंडल जिला गरियाबंद, प्रधान आरक्षक पवन सेन, ओंकार साहू, सैनिक रेखराम साहू, दीनदयाल निषाद, चोवाराम ध्रुव, जितेंद्र साहू, शांतिलाल साहू, भवानी शंकर साहू, देवनारायण साहू, जीवनलाल ध्रुव, लोकेश विश्वकर्मा, बुधारू राम निषाद, एवं थाना स्टॉफ उपस्थित थे।
सेवानिवृत प्राचार्य जगत राम साहू ने अपने जन्मदिन पर थाना परिसर पाण्डुका में लगाए छायादार एवं फलदार पौधे…
