पाटन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर “मोर तिरंगा मोर अभिमान” तिरंगा यात्रा को लेकर दरबार मोख़ली मंडल में एक दिवसीय कार्यशाला रखा गया।मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने स्वागत भाषण के साथ हर घर को तिरंगा अभियान से जोड़ने की बात कही।
कार्यशाला का प्रमुख वक्ता साजन जोसफ जिला अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ में 50 स्थानों पर कार्यकर्ता झंडा लगाएंगे। हमें जनभागीदारी और शासन प्रशासन के सहयोग से हर घर तक पहुंचाना है और हर जनमानस तक राष्ट्रवाद की भावना का अलख जगाना है। उन्होंने कहा कि 14अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि My govt.ऐप पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने को कहा।तिरंगा को सही तरीके से सम्मान के साथ फहराएं जाने की बात कही।

कार्यक्रम के सह वक्ता के रूप में शिवेंदर परिहार पूर्व पार्षद दुर्ग ने भी संगठनात्मक चर्चा किया। जनपद सदस्य रामसुमेर ठाकुर एवं जनपद सदस्य भास्कर वर्मा ने भी तिरंगा यात्रा पर अपनी बात रखी।
मंच संचालन महामंत्री डॉ. सुरेश साहू एवं भागवत सिंहा ने किया।
आभार फेकारी सरपंच यीवगेंद्र साहू ने किया।
इस अवसर पर आशीष बंछोर, कृष्णा साहू,देवेंद्र साहू,संतोष घिरवानी,अंगेश सिंहा,दानीराम वर्मा,सतीश नायक,मुकुंद विश्वकर्मा,होरी वर्मा,आत्माराम साहू,कार्यक्रम सह प्रभारी सरस्वती साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
