शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय राजिम में इंडक्शन कार्यक्रम सम्पन्न

राजिम, 7 अगस्त।शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में आज नवप्रवेशित छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा के निर्देशन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) प्रकोष्ठ के संयोजन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को एनईपी-2020 के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

छात्रों को क्रेडिट सिस्टम, 3 एवं 4 वर्षीय डिग्री प्रोग्राम, कोर्स चयन, ABC ID, आंतरिक मूल्यांकन, अटेंडेंस की महत्ता, और असाइनमेंट, आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से समझाया गया।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. भानु प्रताप नायक ने छात्राओं को शीघ्र ही जीई, VAC, DSE विषयों के चयन एवं ABC ID निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि सितंबर माह के द्वितीय सप्ताह में आंतरिक मूल्यांकन का आयोजन किया जाएगा, अतः समस्त छात्र नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहें।इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री एम एल वर्मा ने कहा कि छात्रों को नई शिक्षा नीति की सही जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे स्वयं के साथ-साथ अपने मित्रों एवं परिजनों को भी इस नीति की विशेषताओं से अवगत करा सकें।कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मतवाले, श्रीमती क्षमा शिल्पा चौहान, प्रो. चित्रा खोटे, डॉ. राजेश बघेल, श्री आकाश बाघमारे, श्री योगेश तारक, डॉ. देवेंद्र देवांगन, श्री तामेश्वर मारकंडे, प्रो. मनीषा भोई एवं समस्त अतिथि व्याख्याता उपस्थित रहे।कार्यक्रम उपरांत सभी शिक्षकगणों ने विभिन्न कक्षा एवं संकाय वार विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक प्रक्रिया से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *