खबर हेमंत तिवारी…
पांडुका/ राजिम। जनपद पंचायत छूरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरमरा में पदस्थ सचिव चेतन सोनकर का स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत सरकडा हो गया है। जिसके फलस्वरूप आज पंचायत भवन अतरमरा में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर में जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, क्षेत्र की जनपद सदस्य दुलारी साहू, सरपंच केजा बाई सोम, उपसरपंच यश कुमार सिन्हा, ग्राम संगठन के अध्यक्ष हेमलता साहू, ग्राम पंचायत अतरमरा के सभी पंचायत प्रतिनिधिगण, रोजगार सहायक राजकुमार बंजारे और पंचायत के कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरपंच केजा सोम ने बताया कि चेतन सोनकर बहुत ही एक्टिव सचिव है इनका हर कार्य बहुत तीव्र गति से होता था। पूरे अतरमरा गांव को एक सूत्र में बांधकर सबको साथ लेकर कार्य किए, इनके स्थानांतरण से ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधि बहुत दुखी है। पर शासन के आदेश के सामने नतमस्तक है।जनपद सदस्य दुलारी साहू ने कहा कि चेतन भैया पूरे ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ सचिव है शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और लाभ दिलाने में महारत रखते हैं उनके कार्य प्रणाली से जनप्रतिनिधि और जनता बेहद खुश है।
सचिव चेतन सोनकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी: चतुर्वेदी
जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि चेतन भैया एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी है उनका बात करने का लहजा और काम करने का तरीका तथा लोगों से संवाद करने का अंदाज सब कुछ अनुकरणीय है। निश्चित रूप से पंचायत में ऐसे सचिव होना उस पंचायत के विकास का निर्धारण तय हो जाता है। सोनकर भैया के साथ काम करने का अनुभव मुझे है उनके रहते लोगों को भटकना नहीं पड़ता है हर कार्य बहुत तेजी से पूर्ण होता है उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ हम सभी बधाई देते हैं अपने विदाई में चेतन सोनकर ने कहा कि कोई एक अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता है जब तक सबका साथ न हो अतरमरा के सभी प्रशासनिक साथियों और जनप्रतिनिधियों ने सदैव मेरा सहयोग किया, तब कहीं जाकर मैंने कुछ बेहतर किया है। इस सम्मान के लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं और हमारे नए साथी बहन उमा साहू को भी सदेव सहयोग करने हेतु सभी से आग्रह करता हूं।
