- उतई में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीमद भागवत कथा
उतई। हाथखोज पारा उतई में अपने दादा-दादी के संकल्प को पूरा करने माता पिता की आज्ञा को पालन करते हुए श्रीमद भागवत कथा महापुराण यज्ञ का आयोजन करने लंदन में साफ्टवेयर इंजीनियर पर कार्यकर्त विकास वर्मा एवं उसके छोटे भाई भूपेंद्र वर्मा जो अमेरिका में निवासरत है। दोनों भाई सात समुंदर पार कर स्वर्ग वासी दादा – दादी जी के संकल्प को पूरा करने सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करने पहुंचे। मंगलवार को कथा व्यास संतोष अवस्थी चंद्र नगर उमरपोटी के सानिध्य में कलश यात्रा गोकर्ण कथा के साथ श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ हुआ।
बुधवार को अवतारों की कथा शुकपरिक्षित संवाद, 7 अगस्त को वर्णन शिव चरित्र शिव विवाह, 08 अगस्त को ध्रुव चरित्र, जड़ भारत प्रसंग प्रहलाद चरित्र
09 अगस्त को गजेन्द्र मोक्ष, समुद्र मंथन श्री कृष्ण अवतार,10 अगस्त को गोकुल लीला दही लूट, 11 अगस्त को वृंदावन लीला रुखमणी विवाह,12 को सुदामा चरित्र परिक्षित मोक्ष, तुलसी वर्षा,13 अगस्त को गीता हवन, पूर्णाहुति भोजन प्रसादी के साथ समापन होगा। भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगा।
