सावन माह में नाग देवता के साक्षात् दर्शन का लाभ मोहल्ले वासियों ने लिया,
पाटन,,नगर पंचायत के बेलाहीपार वार्ड में एक घर में जहरीला सर्प किसी तरह घर में घुस गया था जिसे स्नेक केचर के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर छोड़ा गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलाहीपार वार्ड में निवास करने वाले रिखी ठाकुर के घर दोपहर में घर का पालतू कुत्ता लगातार भौंकते हुए बार बार अंदर बाहर आना घर मालिक को घर के अंदर लेजाने का प्रयास कर रहा था उसके कौतूहल को देख कर जब घर मालिक रिखी ठाकुर उस जगह पर गए तो छप्पर में सर्प को छुपे देखा बाहर निकालने के घरेलू उपचार जब सफल नहीं हुआ
तो अखरा निवासी बुधराम धीवर को बुलाया गया जो एक स्नेक केचर है उन्होंने आते ही बड़े ही मशक्कत के बाद उक्त सर्प को छप्पर से निकाला उसके बाद लोगो की भीड़ बढ़ गई जिसमें सभी ने सर्प की पूजा किया
उसके बाद बुधराम धीवर के द्वारा उसे सुरक्षित स्थान में छोड़ दिया जब तक उक्त सर्प नहीं पकड़ाया था घर के लोग बड़ी दहशत में रहे
स्नेक केचर बुधराम ढीमर ने बताया कि यह नागिन के शिशु रूप में है
