लोगों की सेहत दुरुस्त करने का जिम्मा लेने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार

बालोद। लोगों की सेहत दुरुस्त करने का जिम्मा लेने वाला बालोद जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहीभदर खुद बीमार है। अस्पताल में समस्याओं की भरमार है। ऐसा भी नहीं है कि इसकी अधिकारियों को जानकारी नहीं है। अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी नजरंदाज कर रहे हैं।

इस स्वास्थ्य केंद्र के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वर्तमान मुख्य प्रवेश द्वार में चेकर टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। इस कारण वैकल्पिक तौर पर दूसरे दरवाजा से अस्पताल पहुंचा जाता है। लेकिन जिस दरवाजा से लोग अस्पताल पहुंचते है। वहां पर मेडिकल वेस्ट और अन्य कचरा का अंबार लगा हुआ है। जिस महकमा द्वारा लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाता है । उसी विभाग द्वारा लोगों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *