संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन महुदा द्वारा विद्यालय में “प्रेरणा पाठशाला” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पाटन। शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा को समर्पित संस्था संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन महुदा द्वारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पाटन में एक दिवसीय शैक्षिक-सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम “प्रेरणा पाठशाला – ज्ञान, सेवा और संस्कार की नई शुरुआत” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, नशा मुक्ति, समाज सेवा, और व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रेरणादायक वीडियो, संवाद, गतिविधियों और विशेषज्ञ वक्ताओं के माध्यम से विभिन्न जीवन मूल्यों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों तथा संस्था के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बच्चों ने भी विचार साझा किए और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि “प्रेरणा पाठशाला” का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्य, समाज के प्रति ज़िम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। यह कार्यक्रम भविष्य में और भी विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *