- जनपद पंचायत पाटन सामान्य सभा की बैठक नहीं हुई जुलाई माह में
- सत्तासीन भाजपा के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सभापति एवं प्रशासन भयभीत
पाटन। जनपद पंचायत पाटन में इस माह महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होना था लेकिन सामान्य सभा की बैठक नहीं की गई।जिसके कारण जनपद सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त किया है।
जनपद सदस्यों ने बताया कि जुलाई माह की बैठक आयोजित नहीं की गई है।सदस्यों को जनता के विभिन्न जनसमस्याओं एवं मुद्दों को सदन में प्रस्तुत करना होता है लेकिन अधिकारियों एवं जनपद अध्यक्ष द्वारा बैठक नहीं लेना अनुचित है।वर्तमान समय विभिन्न स्कूलों में शिक्षक,पुस्तक,ड्रेस की कमी,किसानों के लिए खाद की व्यवस्था सहित पुराने कार्यों का भी मूल्यांकन एवं विकास कार्य पर चर्चा होनी थी लेकिन अधिकारियों की मनमानी के कारण इस माह बैठक आयोजित नहीं की गई इस बात को लेकर जनपद सदस्यों ने कहा कि सरकार के योजनाओं को अधिकारी भी निचले स्तर तक पहुंचाने का काम नहीं कर रही है पिछले माह बैठक में विकास कार्यों का भी जिक्र हुआ था लेकिन अभी भी एक भी पंचायत में 15 वित्त के राशि का वितरण नहीं किया गया है सभी जनपद सदस्यों से करीब दो माह पूर्व निर्माण कार्य का प्रस्ताव मांग चुके है लेकिन अधिकारियों एवं अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ने अभी तक राशि जारी नहीं कर पाए है जिससे कांग्रेस के जनपद सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने जिला पंचायत की बैठक में अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं,विकास कार्यों के क्रियान्वयन के लिए सदन में आवाज बुलंद करते हैं।लेकिन वर्तमान सरकार आवाज दबाने के लिए कृत संकल्पित दिखाई दे रही है।मीडिया जैसी चौथे आधार स्तंभ को दूर रखती है।एक पेड़ मां के नाम लगाने वाले पूरे जंगल को अडानी के नाम कर रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ईडी सीबीआई के माध्यम से डराने की कोशिश लगातार जारी है।आज आम जनता,जनप्रतिनिधि,सरपंच सहित बीजेपी के कार्यकर्ता दबी जुबान से साय सरकार को कोसती नजर आ रही है।
जनपद पंचायत पाटन के विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा ने कहा गौमाता की सेवा करने का नाटक करने वाली भाजपा दूध के बजाय शराब की गंगा बहाने में लग गई है। सरकार कौन चला रहा है,भाजपा कार्यकर्ता भी अपने काम,विकास कार्य के लिए भटकते नजर आ रहे हैं।किसानों की दुख पीड़ा की कोई चिंता इसके मन में नहीं है।उन्होंने आगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत देते हुए बताया कि भूपेश बघेल हमारे विधायक है उनके मन में सभी के लिए फिक्र है गरीब मजदूर,किसान,महिलाओं,युवाओं की तकलीफ हमे बर्दाश्त नहीं। जनपद पंचायत की बैठक नहीं किए जाने पर जनपद सदस्य दिनेश साहू,रश्मि वर्मा, उर्वशी वर्मा,अजय साहू,दीपमाला जैन,शैलेश साहू,आनंद बघेल ने नराजगी व्यक्त किया।
