- कार्यक्रम स्थल परिवर्तित अब मंडी प्रांगण बिल्हा में होगा आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा लोधी समाज द्वारा वीरांगना अवंति बाई लोधी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन 31 जुलाई दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे से बिल्हा में आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन पूर्व में रानी सती मंदिर पीपल चौक बिल्हा में किया गया था जिसे परिवर्तन कर अब मंडी प्रांगण बिल्हा में आयोजित की गई है।
समारोह के मुख्यअतिथि घनश्याम वर्मा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़, अतिविशिष्ट अतिथि श्रीमती यशोदा वर्मा विधायक खैरागढ़,कोमल जंघेल पूर्व विधायक खैरागढ़, गिरवर जंघेल पूर्व विधायक खैरागढ़, भरत वर्मा प्रदेश महामंत्री भाजपा छग,श्रीमती जागेश्वरी वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुंगेली,कृष्ण कुमार सिंगौर प्रदेश महामंत्री लोधी समाज, विष्णु लोधी प्रदेश लोधी समाज कोषाध्यक्ष, जीवन कौशिक प्रदेश लोधी समाज संगठन मंत्री, विमल पटेल प्रदेश लोधी समाज अंकेक्षक, श्रीमती दशमत जंघेल प्रदेश अध्यक्ष महिला लोधी समाज छत्तीसगढ़। अध्यक्षता अधिवक्ता यमुना प्रसाद वर्मा जिलाध्यक्ष लोधी समाज बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि जगदीश वर्मा जिला लोधी समाज बिलासपुर, महेश वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई, तेज शंकर जंघेल जिलाध्यक्ष लोधी समाज रायपुर, उत्तम जंघेल जिलाध्यक्ष लोधी समाज राजनांदगांव,बनऊ वर्मा जिला अध्यक्ष लोधी समाज दुर्ग, गोवेंद पटेल जिलाध्यक्ष लोधी समाज बेमेतरा, संतोष कौशिक जिला अध्यक्ष लोधी समाज कबीरधाम,रामनाथ वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़, अधीन जंघेल प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ होंगे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रामाधार लहरी कृत लोकसुधा की रंगारंग प्रस्तुति होगी। सुरेश सिंगौर युवा प्रदेश अध्यक्ष छग लोधी समाज एवं युवा अध्यक्ष बिलासपुर,बेमेतरा,रायपुर,दुर्ग, राजनांदगांव,खैरागढ़ एवं कबीरधाम के युवा अध्यक्ष ने वीरांगना अवंति बाई लोधी प्रतिभा सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर में समस्त सामाजिक प्रबुद्ध जन सर्किल संगठन, जिला संगठन, महिला प्रदेश जिला सर्किल युवा, संगठन, प्रदेश संगठन के समस्त पदाधिकारी गण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

