यादव समाज की 44 बेरोजगार युवतियों व महिलाओं को मिला स्थायी रोजगार, हर माह अर्जित करेंगी ₹10,000 से ₹15,000 तक की आय
पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव की मुख्य आतिथ्य एवं पद्मश्री जागेश्वर यादव की अध्यक्षता में समापन समारोह हुआ संपन्न
रायपुर/ छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ रायपुर के तत्वावधान में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 11 दिवसीय कपड़ा सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 17 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक महादेव घाट स्थित झेरिया यादव समाज भवन, रायपुर में संचालित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को न केवल सिलाई-कढ़ाई जैसे हुनर में दक्ष बनाना था, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण उपरांत स्थायी रोजगार से भी जोड़ना था।

इस प्रशिक्षण शिविर में यादव समाज की 44 महिलाओं ने भाग लिया, जो प्रशिक्षण पूर्ण कर अब कपड़ा सिलाई-कढ़ाई में निपुण हो चुकी हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें न केवल कपड़े सिलने का कौशल सिखाया गया, बल्कि सिले हुए पेटीकोट की मार्केटिंग कर महीने में ₹10,000 से ₹15,000 तक की आय अर्जित करने के तरीके भी बताए गए।
छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ की उपसमिति—एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई कार्य हेतु आवश्यक संसाधन जैसे कपड़ा, धागा, डिजाइन आदि भी नियमित रूप से प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सिले हुए वस्त्रों की बिक्री की व्यवस्था भी समिति द्वारा सुनिश्चित की गई है, जिससे महिलाएं बिना किसी मध्यस्थता के सीधे घर से कार्य कर सकेंगी और प्रतिमाह स्थायी आमदनी प्राप्त कर सकेंगी।
समापन समारोह का आयोजन विशेष रूप से गरिमामय रहा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव उपस्थित रहीं उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव ने की, जिन्होंने इसे यादव समाज के आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर बताया।
इस अवसर पर अनेक समाज प्रमुख एवं अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
जगनिक यादव (प्रांताध्यक्ष, झेरिया यादव समाज), रमेश यदु (प्रांताध्यक्ष, सर्व यादव समाज), गुलेन्द्र यादव (अध्यक्ष, ठेठवार यादव समाज), सुधीर यादव (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ यादव समाज), जीतेन्द्र बहादुर सिंह यादव (अध्यक्ष, प्रगतिशील यादव समाज), केनुराम यादव (अध्यक्ष, मगधा यादव समाज)
श्रीमती ललिता यादव (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ ठेठवार समाज), अनूप यदु (अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ यादव समाज),कमल यादव (शिक्षाविद)डॉ. अजय यादव, हिरासिंह यादव
कार्यक्रम की सफलता में छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक समिति के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें मुख्य रूप से: सुरेश यादव (अध्यक्ष), प्रभाकर कांत यादव (सचिव), नरेश यादव, रामेश्वर नाथ यादव, जयंत यादव, शैलेन्द्र यादव, ललित यादव, सुधीर यादव, विनोद यादव, अभिषेक यादव, सागर यादव,श्रीमती ललिता यादव,डॉ. ममता यादव,श्रीमती स्मृति यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
यह कार्यक्रम न केवल प्रशिक्षण का आयोजन था, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और स्वाभिमान निर्माण की दिशा में छत्तीसगढ़ यादव समाज द्वारा किया गया एक अनुकरणीय प्रयास है। इस पहल ने यह सिद्ध किया है कि जब समाज संगठित होकर ठान ले, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
