विप्र समाज के महिलाओं ने सावन झूला,तीज मिलन का किया आयोजन

सावन के महीने में झूला झूलने की परंपरा कई कारणों से है, जिनमें से कुछ मुख्य हैं: हरियाली, भगवान शिव और पार्वती का प्रेम, और भगवान कृष्ण और राधा का प्रेम. सावन का महीना बारिश का मौसम होता है, जब चारों ओर हरियाली होती है, और झूला झूलना इस हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का एक तरीका है. ऐसा ही कुछ नजारा पाटन विप्र भवन में देखने मिला जिसमें विप्र महिलाओं द्वारा सावन झूला एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन विप्र महिलाओं द्वारा धूम धाम से किया गया यहां आयोजन विप्र भवन पाटन में रखा गया जिसमें महिलाओं ने सावन झुला,गीत संगीत, सहित कई विभिन्न कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

इस अवसर पर विप्र महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती शशि मिश्रा दुलारी शुक्ला ,निर्मला शुक्ला, मीना शर्मा ,ममता शर्मा ,सीता दुबे ,दुर्गा शर्मा, आभा शर्मा, ऋतु शर्मा ,सीमा शुक्ला, गरिमा शुक्ला ,गायत्री शुक्ला, अनामिका मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *