शिव मंदिर टोला घाट में सावन के तीसरे सोमवार को जल चढ़ाने हजारों की संख्या में पहुंचेंगे कांवर यात्री

  • तैयारी का जायजा लेने पहुंचे बोल बम समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा एवं कार्यकर्ता

पाटन। सावन माह के तीसरे सोमवार को पाटन ब्लॉक के टोला घाट स्थित शिव मंदिर में 50 हजार से अधिक कांवरिया जलाभिषेक करेंगे। यहां पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के द्वारा पिछले 14 साल से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी का आज जायजा भी लिया गया। टोला घाट में खारुन नदी के मध्य प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। वहां पर अभी बारिश का पानी नदी में अधिक होने के कारण भक्तों को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी तो जरूर होगी फिर भी भक्तों का मनोबल देखते ही बन रहा है। नाव की व्यवस्था रखी गई है जिसके माध्यम से शिव भक्त मंदिर तक पहुंच रहे हैं। आज रविवार की शाम को भी रायपुर सहित दुर्ग धमतरी से शिव भक्तों का जत्था पहुंचा और जल अभिषेक किया। कई परिवार मंदिर स्थल पर पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचे थे। रविवार को भी आज काफी भीड़ देखने को मिली। कांवरिया को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आज जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले, दिलीप साहू,केवल देवांगन,लालजी साहू ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भोजन स्थल और कार्यक्रम स्थल में चल रहे कार्य को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *