कांग्रेस की जोन कमेटी अब मंडल कमेटी बनी, हुआ गठन

देवरीबंगला / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर ब्लॉक देवरी में मंडल कांग्रेस कमेटी (जोन) का गठन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी मंडल के अंतर्गत तीन जोन आते हैं। अब देवरी मंडल कमेटी के नाम से जाना जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत सुरेगांव देवरी पिनकापार तीन मंडल कमेटी है।

जिसमें रविवार को देवरी मंडल कमेटी की बैठक रखी गई। मंडल कमेटी में सेक्टर प्रभारी शिवकुमार ठाकुर देवरी, श्याम सिंनहा नाहंदा, विजय तारम राघोनवागांव सेक्टर प्रभारी चुने गए। मंडल कमेटी में शामिल 22 बूथ कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्लॉक जिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने कहा कि भूत सेक्टर एवं मंडल कमेटी का गठन कार्यकर्ताओं की उपस्थित में सर्व सम्मति से करें। सभी कमेटियों में नए सदस्य तथा महिला, युवा कार्यकर्ताओं को शामिल कर पार्टी के दिशा निर्देशों का शक्ति से पालन करें।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जङे मजबूत है। हमारे कार्यकर्ता सक्रीय होकर कांग्रेस की रीति एवं नीति का प्रचार प्रसार करें।

मंडल कमेटी की बैठक को पूर्व जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, इंदरचंद बाफना, एवं जीवन कश्यप ने संबोधित किया। बैठक में जनपद सदस्य टीकमबाई निषाद, दुर्गा ठाकुर, हेमलता साहू, डाॅ. बरसनलाल निषाद ब्रह्मगिरि गोस्वामी, ठालसिंह ठाकुर, तुलाराम बनपेला, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *