देवरीबंगला /प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के आव्हान पर एक दिवसीय प्रदर्शन व अनिश्चितकालीन कमबंद कलम बंद हड़ताल को ब्लॉक मितानिन संघ ने समर्थन दिया। ब्लॉक मितानिन संघ ने दांडी लोहार के उप मंडी प्रांगण में बैठक की।
बैठक में ब्लॉक के 208 गांव की 500 से अधिक मितानिन उपस्थित हुई। बैठक में दो सूत्री मांगों का समर्थन कर 29 जुलाई को रायपुर में प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया। मांग पूरी नहीं होने पर 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन काम बंद कलम बंद हड़ताल के निर्णय का समर्थन किया गया।
मितानिन संघ की संरक्षक तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था उस वादा को पूरा करें। मितानिन संघ के वादों को मोदी की गारंटी बताया था। नित्यानंद संघ की ब्लॉक अध्यक्ष अर्चना प्रजापति ने कहा कि गांव के पारे में निस्वार्थ भाव से काम करने वाली मितानिन के साथ सरकार वादा खिलाफी कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
ब्लॉक स्तरीय मितानिस संघ की बैठक को शोभा शर्मा, अंजनी देवांगन, केशव शर्मा, मधुसूदन करसेल ने भी संबोधित किया। बैठक में गायत्री शर्मा, दंतेश्वरी देवांगन, गुनीता ठाकुर, संगीता रामटेक, लता देवांगन, तेमजेश्वरी कोठारी, उषा पटेल, गिरिजा ठाकुर, सीमा ठाकुर, ललित ठाकुर, ओमलता नेताम,देवेश साहू, हेमलता साहू, योगिता साहू, शाहिद ब्लॉक की 500 से अधिक मितानीन उपस्थित थी।
