हरेली छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो हरियाली और कृषि से जुड़ा है। इस दिन, किसान अपने कृषि उपकरणों, बैलों और धरती माता की पूजा करते हैं, और अच्छी फसल की कामना करते हैं। हरेली त्यौहार के दौरान, छत्तीसगढ़ में कई पारंपरिक रीति-रिवाज और गतिविधियाँ होती हैं,
ग्राम पंचायत चुनकटटा में हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में ग्राम के खेल मैदान में स्कूल के बच्चों एवं महिलाओं का कबड्डी एवं कुर्सी दौड़ कराया गया जिसमें सभी गाँव वाले उत्साह पूर्वक मनाया गया
इस कार्यक्रम गावं के सरपंच रोशनी सोनू राय एवं पूर्व सरपंच भुषण सोनवानी, सोनु राय के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। जिसमें गाँव के सभी पंच उपस्थित थे इस कार्यक्रम में विषेश रूप से ईश्वरी ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, नरसिंग साहू, भावेश यदु, होरी लाल सोनवानी एवं गाँव के समस्त युवाओं द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
