पतोरा में बनेगा(PLC) पँचायत प्रशिक्षण केन्द्र

पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा “स्वच्छ पतोरा-सुघ्घर पतोरा” के नाम से राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है इस पँचायत को देश का ग्रामीण में द्वितीय व राज्य का प्रथम (FSTP) मल जल प्रबंधन केंद्र यूनिट के लिए जाना जाता है ग्राम पंचायत पतोरा को राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अनेको बार सम्मान मिल चुका है।

सरपंच भुनेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत पतोरा को पँचायत प्रशिक्षण केन्द्र के लिए अनुदान राशि 07 लाख प्राप्त प्राप्त हुआ है व पँचायत निधि से 07 लाख खर्च करके सर्व सुविधायुक्त प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा राज्य शासन द्वारा विकास भवन नया रायपुर में सभी PLC ग्रामो के सरपंच, उपसरपंच, सचिव व समिति के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें PLC निर्माण सहित सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया तथा ग्राम पंचायत को साज सज्जा रंग रोगन करके पँचायत प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा जिसमे दुर्ग जिला सहित अन्य जिले व राज्य स्तर के जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम पंचायत पतोरा में मलजल प्रबंधन केन्द्र, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट, सेग्रिगेशन यार्ड, थ्रिलेयर फिल्टर, बर्तन बैंक, टॉयलेट क्लिनिक, गोबर गैस प्लांट आदि को प्रशिक्षण के दौरान दिखाया जाएगा व इसके सम्बन्ध में जानकारी दिया जाएगा जिससे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगा।

ग्राम पंचायत पतोरा के PLC पदाधिकारीगण प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमे अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद साहू,उपाध्यक्ष देवचरण कौशल,सचिव महेंद्र कुमार साहू,सदस्यगण चित्रसेन कलिहारी,चुम्मन साहू, डिलेश्वरी साहू, कोमल बंजारे(शिक्षक), लोकेश साहू(वाटरएड) क्षमा कुर्रे
ने प्रशिक्षण में शामिल थे।

पँचायत सचिव महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत पतोरा अब (PLC) Panchayat Learning Center के नाम से अपना अलग पहचान बनाएगा दुर्ग जिले में पतोरा सहित राज्य में 05 PLC धमतरी जिले के सांकरा, कबीरधाम जिले के महाराटोला, जसपुर जिले के कांसाबेल व कांकेर जिले के मुसलपानी पँचायत में भी बनेगा। ग्राम पंचायत पतोरा अनुभवात्मक शिक्षा का नया केन्द्र बनेगा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के प्रशिक्षण और भ्रमण के लिए प्रदर्शन स्थल बन जायेगा,PLC में प्रशिक्षण से ग्राम पंचायत (OSR) स्वयं के आय के स्रोत से संसाधन उतपन्न होगा व पंचायतों में स्थानीय स्तर पर Resource Person की उपलब्धता होगी,पँचायत LSDG s के संकल्प जैसे महिला हितैषी पँचायत,स्वास्थ्य, जल युक्त पँचायत,PSR आदि विषयों में ज्ञान का केन्द्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *