- 2026 में तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह जमगांव आर परिक्षेत्र में होगा
पाटन। तहसील साहू संघ पाटन कार्यकारिणी की बैठक रविवार को तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू की अध्यक्षता में साहू सदन पाटन में सम्पन्न हुआ। बैठक में तहसील स्तरीय तीज मिलन समारोह, आगामी तहसील स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह 2026 के आयोजन एवं आमसभा में आमंत्रित सुझाव पर गंभीर चर्चा की गई।
तहसील साहू संघ पाटन महिला प्रकोष्ठ के संयोजन में हर साल तीज मिलन एवं विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस साल 17 अगस्त को तीज मिलन का आयोजन होगा। जिसमें 99 इकाई के हजारों स्वजातीय महिला एक मंच में शामिल होते है। सम्मेलन में तीज क्वीन,व्यंजन की बगिया, फूगडी,कुर्सी दौड़,रंगोली प्रतियोगिता,नृत्य, प्रहसन सहित सामाजिक उद्बोधन होगा।
इस वर्ष का तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह आयोजन जामगांव आर परिक्षेत्र में आयोजित होगा। आयोजन के लिए स्थानीय इकाई औरी एवं भरर के द्वारा दिया गया है। जमगांव आर परिक्षेत्र में राय शुमारी के बाद आयोजन स्थल के ग्राम का चयन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, लालेश्वर साहू, महासचिव ख़ेमलाल साहू,धनराज साहू, गंगादीन साहू,डॉ गुलाब साहू, किशोर साहू,सरिता साहू, गायत्री साहू, किशन हिरवानी, देव नारायण साहू, विमला साहू,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, रामनारायण साहू, हरिशंकर साहू, टेसराम साहू,रामाधार साहू,पारखत साहू,संजू साहू, देवेंद्र साहू,कृष्ण कुमार साहू,अर्जुन साहू,नारद साहू,ज्योति प्रकाश साहू,यशवंत साहू, मंगलेश साहू,मूलचंद साहू, बेनीराम साहू करण साहू,विजय साहू,रोहित साहू,सीताराम साहू,चेलाराम साहू,
