बिल्डर एवं छॉलीवुड अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ अपराध दर्ज, पुलिस ने इस मामले में की कार्रवाई

भिलाई। सुपेला पुलिस ने बिल्डर व छॉलीवुड अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 4 सितम्बर 2023 को आरोपी ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों व दोषसिद्धि की जानकारी छिपाकर और झूठा शपथ पत्र पेशकर पासपोर्ट (जेड-7319050) बनवा लिया है। पुलिस ने इस पर मनोज के खिलाफ धारा, 294,323, 506 बी, 420, 34, 292 (ग) मुनिसिपैलिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाना सहित दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध, न्यायालय में लंबित मामले और दोषसिद्धि शामिल हैं। इसके बावजूद उसने किसी भी न्यायालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं लिया। पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 के तहत झूठा शपथ पत्र देकर पासपोर्ट बनवाना दंडनीय अपराध है। भिलाई तीन जीआरपी थाना में उसके खिलाफ बलात्कार का प्रकरण भी दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *