- कांग्रेस सरकार ने लोगों की बिजली बिल हॉफ किया था भाजपा साजिश कर डबल करने में लगे है – राकेश ठाकुर
अहिवारा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आमजनता व किसानों को न्याय दिलाने व बिजली दर में की गयी बढ़ोत्तरी को वापस लिये जाने की मांग को लेकर “बिजली न्याय” आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लाक स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर की उपस्थिति आज में आज ब्लॉक स्तरीय आंदोलन में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ननकट्टी में बिजली बिल में बढ़ोत्तरी एवं अघोषित कटौती को लेकर बिजली दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया गया।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में चार बार बिजली की दरें बढ़ा चुकी है। कांग्रेस सरकार ने “बिजली बिल हाफ” योजना के तहत लोगों को सब्सिडी दी थी। जिसे भाजपा साजिश कर डबल करने में लगे है। श्री ठाकुर ने कहा स्मार्ट मीटर के नाम पर आमजनता की जेब में डाका डाला जा रहा है। पहले जिनके घरों में 2 से 3 सौ रुपए का बिल आता था आज उनको 1 हजार तक बिजली बिल जमा करना पड़ रहा है। राज्य सरकार बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दिया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट, गैर घरेलू उपभोक्ता के लिये 25 पै. प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी के साथ-साथ किसानों के कृषि विद्युत दर में भी 50पै. प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गयी है, जिससे आम जनता व किसानों को अतिरिक्ति आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दोहरा मापदंड अपना कर काम कर रही है। सरप्लस बिजली राज्य होने के बाद भी बिजली की कीमत में मनमानी बढ़ोतरी। आदिवासी सीएम होते हुए भी सरकार छत्तीसगढ़ की अस्मिता को बचाने में नाकामयाब साबित हो रही है। वहीं, जनता विरोधी सारे फैसले केंद्र सरकार के इशारे पर ले रही है।
मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, अशोक साहू,विक्रांत अग्रवाल, रज्जाक खान, लोकेश साहू, गोपी निर्मलकर,भूपेंद्र टंडन,धनीराम साहू, हीराराम निषाद,महादेव सार्वे,संतोष निषाद, सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
