बिजली बिल बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन


धरना प्रदर्शन में शामिल हुए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर

अहिवारा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आमजनता व किसानों को न्याय दिलाने व बिजली दर में की गयी बढ़ोत्तरी को वापस लिये जाने की मांग को लेकर “बिजली न्याय” आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लाक स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर की उपस्थिति आज में आज ब्लॉक स्तरीय आंदोलन में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ननकट्टी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा चौथी बार आमजनता के जेब में डाका डालने का प्रयास करते हुए बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दिया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट, गैर घरेलू उपभोक्ता के लिये 25 पै. प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी के साथ-साथ किसानों के कृषि विद्युत दर में भी 50पै. प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गयी है, जिससे आमजनता व किसानों को अतिरिक्ति आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा।
मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, अशोक साहू,विक्रांत अग्रवाल, रज्जाक खान, लोकेश साहू, गोपी निर्मलकर,भूपेंद्र टंडन,धनीराम साहू, हीराराम निषाद,महादेव सार्वे,संतोष निषाद, सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *