रिलायंस फाऊंडेशन की नई पहल किसानों से व्हाट्सएप के माध्य्म से किया सीधा चर्चा और मिली कृषी संबंधित कई सारी जानकारी

कांकेर—रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा किसानों को व्हाट्सएप के माध्यम से जोड़ा कृषि विशेषज्ञों से ओर कृषि संभंधित चर्चा किये। इस प्रोग्राम में विशेष रूप से बस्तर से योगेंद्र पांडे(बी.टी.एम.)आत्मा विभाग बस्तर, तथाब रिलायंस फाउंडेशन से चंद्रप्रकाश हालदार (डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) उपस्थित थे।

इस कॉन्फ्रेंस में सभी किसान व अधिकारी अपने घर में ही रह कर किसानी संबधित समस्या व इसे जुड़े योजना के बारे में चर्चा किए।

यहां प्रोग्राम में मुख्य रूप से कोरोना वायरस के कारण चल रहे लॉक डाउन के चलते कृषि कार्यों में आ रही विभिन्न बाधाओं के बारे में चर्चा की गई, इस प्रोग्रम में एक साथ 21 किसान जुड़े हुए थे ।
इस कार्यक्रम में योगेंद्र पांडे ने किसानों को नयी किस्मों और जैविक खेती करने और रोग एवं कीटो के नियंत्रण के लिए रसायनिक दवाइयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को हरी खाद की उपयोग तथा उसके लाभ के बारे में अवगत कराया,जिससे कि भूमि की उपजाऊ पन बनी रहे तथा फसलो के लिए उपयोगी खाद एवं उर्वरको तथा सुक्ष्म पोषक तत्वो के बारे में बताए ।तथा अभी खेती में हो रहे नए नए खरपतवार तथा पुराने खरपतवार की नियंत्रण के लिए धान की रोपाई उपरांत 25 दिन उम्र हो जाए तब बीयूटाक्लोरे नींदानाशक को घोल बनाकर एस्प्रे करे।

रिलायंस फाउंडेशन के चंद्रप्रकाश हालदार कृषि, पशुपालन, एवं विभागीय योजनाओं से जुड़ने के लिए रिलायंस फाउंडेशन के निशुल्क नंबर 1800 419 8800 के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *