पाटन–महिला एवं बाल विकास विभाग के पाटन परियोजना में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सेक्टर को कुपोषण मुक्त बनाने शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा 3 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों व एनिमिक शिशुवती माताओं को 2 सप्ताह का राशन दिया जा रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने व कूपोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज प्रथम दिवस सभी पर्यवेक्षक, जनप्रतिनिधि के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में राशन सामग्री हितग्राहियों को वितरित की इसी कड़ी में सेक्टर सांतरा पर्यवेक्षक डॉ0 श्रीमती नम्रता तिवारी ने ग्राम बोदल में पंच श्री हेमू राम महिलांगे ,आ0बा0 कार्यकर्ता श्रीमती दयावती, श्रीमती पार्वती और आ0बा0 सहायिकाओं को कुपोषित बच्चों को गोद दिलाकर पंचायत को कुपोषण मुक्त बनाने की शपथ दिलाते हुए पर्यवेक्षक द्वारा ग्रामवासियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई।
