पाटन। विश्राम गृह पाटन में आज भाजपा समर्थित सरपंचों की बैठक रखी गई थी जिसमें सर्व सम्मति से ग्राम धौराभाठा के युवा सरपंच विनय चंद्राकर को सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया। पाटन ब्लॉक में पिछले दो पंचवर्षीय से सरपंच संघ के दो अलग अलग सरपंच संघ का गठन हो रहा है एक संघ भाजपा समर्थित और दूसरा कांग्रेस समर्थित सरपंचों का संघ बनाया जाता है।

गौरतलब हो कि पिछले माह कांग्रेस समर्थित सरपंचों की बैठक भी विश्राम गृह पाटन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस समर्थित सरपंचों ने सरपंच संघ गठन किया जिसमें ग्राम जामगांव आर सरपंच रूपेंद्र शुक्ला को अध्यक्ष चुना गया था।
मौके पर प्रमुख रूप से पर मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर,जामगांव आर मंडल कमलेश साहू ,दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर,अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघेल, रवि सिंगौर,चंद्रिका साहू,लक्ष्मी नीलू वर्मा, भुनेश्वर साहू, यीवगेंद्र साहू, उनिका वर्मा, लीना साहू ,गायत्री साहू, हुलेश्वरी साहू चंद्रहास साहू ,रोशन वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
