पाटन,, विकास खंड के ग्राम अरसनारा के किसान जय प्रकाश साहु साइबर ठगी के शिकार हो गए है श्री साहु के मोबाइल पर किसी अनजान नम्बर से आए लिंक को धोखे से ही टच कर देने से उनके कृषक खाते केंद्रीय सहकारी बैंक के खाते से लगभग दो लाख निकाल लिया गया जिसकी शिकायत पाटन थाना एवं साइबर ब्रांच में भी की गई है ठग अभी भी कई खातेदारों को उक्त लिंक भेजकर ठगी का प्रयास कर रहा है पुलिस ने आम जनों से किसी भी अनजान लिंक को खोलने से सावधान रहने कहा है
किसान हुआ साइबर ठगी का शिकार
