पाटन विप्र समाज भवन का विस्तार प्रक्रिया प्रारंभ,,

पाटन,, विगत दिनों भगवान परशु राम के जन्मोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री दुर्ग जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने जन्मोत्सव के मुख्य आतिथ्य के आसंदी से विप्र समाज के मांग पर सहृदय से विचार करते हुए विप्र भवन के विस्तार के लिए शासन के मद से भवन निर्माण के लिए 20 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान की थी जो अब नगर पंचायत पाटन के अनुमोदन उपरांत राशि उपलब्ध हो जाने के बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है

जिसके तहत पाटन नगर पंचायत एवं विप्र समाज के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त विप्र भवन का निरीक्षण करने के बाद समाज के पदाधिकारियों के सहमति से नक्शा स्टीमेट बनाने पर सहमति बनी जिससे अब विप्र भवन निर्माण का कार्य तेजी आने की संभावना है उक्त जानकारी विप्र समाज के अध्यक्ष संजय राजा शर्मा ने दिया

इस पर विप्र समाज ने प्रसन्नता व्यक्त किया है निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ,उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी ,लोक निर्माण प्रभारी केवल देवांगन ,सभापति देवेन्द्र ठाकुर , पार्षदद्वय जितेंद्र निर्मलकर , चंद्र प्रकाश देवांगन मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा, उप अभियंता अर्जुन निर्मलकर के अलावा विप्र समाज के उपाध्यक्ष एवं पार्षद आभास दुबे ,कोषाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा , प्रमोद मिश्रा , आदित्य सावर्णी के अलावा अन्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *