दुर्ग। जिला स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता 7 जुलाई को महात्मा गांधी उ.मा. वि. दुर्ग में सम्मपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ललित साहू कुश्ती संघ के संरक्षक, आरती शुक्ला एवं संस्था के प्राचार्य के द्वारा बजरंगबली की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक,बालिका 75 खिलाडियों ने भाग लिया। विकासखण्ड से चयनित प्रतिभागी जिला स्तर पर अपना दमखम एवं प्रतिनिधित्व किये जिसमे पाटन विकासखण्ड सेजस मर्रा से 05 खिलाडियों ने भाग लिया कक्षा सातवी से आदित्य अण्डर- 14, कक्षा-9 से नेमन, समीर, केतन एवं दिव्यांक ने अण्डर- 17 ने भाग लिया। इन 05 खिलाडियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किये व सभी बच्चों का संभाग स्तर पर चयन हुआ।
चयनित खिलाड़ियों को शुभ आशीष एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विलियम लकड़ा सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग, प्रदीप भूवाल, डी.पी. साहू प्राचार्य सेजस मर्रा , खिलेश वर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी शाला प्रबंधक समिति सेजस मर्रा, संतोष यादव पीटाई सेजस मर्रा , भरतलाल ताम्रकार ( प्रशिक्षक खेली इंडिया लघु केंद्र मर्रा , एवं हेमंत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
