विप्र भवन में 20 लाख के लागत से बनेगा अतिरिक्त कक्ष…जनप्रतिनिधि सामाजिक पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

पाटन। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बतौर मुख्य अतिथि विप्र समाज पाटन द्वारा आयोजित परशु राम जयंती महोत्सव में आगमन हुआ था। इस दौरान विप्र समाज की मांग पर 20 लाख की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा किए थे। राशि स्वीकृति होने के बाद विप्र समाज के तहसील अध्यक्ष संजय राजा शर्मा एवं नगर पंचायत पाटन के जनप्रतिधियों द्वारा कक्ष निर्माण के लिए विप्र भवन का मौका निरीक्षण किया गया।

मौके पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ,उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी ,लोक निर्माण प्रभारी केवल देवांग,सभापति देवेन्द्र ठाकुर जी, पार्षदद्वय जित्तू निर्मल, बिज्जू देवांगन,मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्मा , उप अभियंता निर्मलकर द्वारा विप्र समाज के उपाध्यक्ष आभास दुबे, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, आदित्य सावर्णी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *