पाटन। विकासखण्ड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 4 जुलाई को दुर्गा मंच छाटा में डॉ दिनेश चंद्रवंशी जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में कुल 458 लोग लाभान्वित हुए।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के द्वारा सभी प्रकार के वातरोग, चर्मरोग ,उदर रोग, अर्श एवं विभिन्न प्रकारों के रोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। साथ ही शिविर में नेत्र जांच, रक्त परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रही। इस अवसर पर डुलेश्वर मानकुंवर सभापति जनपद पंचायत पाटन, कमलेश चेलक सरपंच ग्राम पंचायत छाटा, मनोज वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। ।
