दरबार मोख़ली मंडल की नवघोषित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंडल में दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

पाटन। भाजपा दरबार मोख़ली मंडल की नवघोषित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंडल में दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब हो कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, सांसद विजय बघेल ,जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने दरबार मोख़ली मंडल की कार्यकारिणी घोषणा किए।
दरबार मोख़ली मंडल की कार्यकारिणी घोषणा उपरांत मंडल के पदाधिकारी और सदस्यों ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलकर आभार प्रकट किया है।


पदाधिकारी और सदस्यों ने सांसद निवास में सांसद विजय बघेल ,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू और दुर्ग भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू से मुलाकात कर धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने और नवनिर्मित दरबार मोख़ली मंडल को मजबूत कर पूरे समर्पण के साथ काम करने की बात कही।


इस अवसर पर डॉ. सुरेश साहू,भागवत सिंहा, चंद्रिका साहू, आशीष बंछोर,नीलमणि साहू,राजू वर्मा,मुकुंद विश्वकर्मा, मोगन सपहा,योगेंद्र साहू,देवेंद्र साहू, अंगेश्वर सिंहा,गजेंद्र सिंहा,सरस्वती साहू, संगीता शर्मा,भगवती साहू,ज्योति ध्रुव,मुकेश साहू,मुन्ना पाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *