5 जुलाई को पाटन में व्यापारिक एकता संवाद… छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की जिला स्तरीय बैठक

पाटन। पाटन क्षेत्र के व्यापारिक, औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र के विकास हेतु एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक “व्यवसायिक गोठ-बात” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ, जिला दुर्ग द्वारा दिनांक 5 जुलाई 2025, शनिवार को साहू सदन, पाटन में किया जाएगा।

🔷 विशेष आकर्षण: प्रदेश पदाधिकारियों का पाटन आगमन

इस बैठक की गरिमा को और ऊंचाई प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीगण विशेष रूप से पाटन पहुंच रहे हैं। इनका उद्देश्य है – व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, समाधान देना और स्थानीय व्यापार को नई दिशा देना।

पधार रहे प्रमुख प्रदेश पदाधिकारीगण:

  1. श्री शेखर वर्मा – प्रदेश अध्यक्ष (मुख्य अतिथि एवं प्रमुख मार्गदर्शक)
  2. श्री मनीष टिकरिया – प्रदेश महासचिव
  3. श्री ललित साहू – प्रदेश कोषाध्यक्ष
  4. श्री दिलीप टिकरिया – प्रदेश उपाध्यक्ष
  5. श्री राजेश कुमार देवांगन – प्रदेश उपाध्यक्ष
  6. श्री पुनारद निषाद – प्रदेश सहसचिव
  7. श्री कुबेर चंद्राकर – प्रदेश संयोजक (सदस्यता)
  8. श्री मशीष साहू – प्रदेश संयोजक (कार्यक्रम)
  9. श्री ईश्वर पटेल – प्रदेश मीडिया प्रभारी
  10. श्री गोविंद साहू – प्रदेश संयोजक (मीडिया)
  11. श्री करण भारद्वाज – कार्यकारिणी सदस्य

🎯 बैठक के प्रमुख उद्देश्य:

🔹 व्यापारिक समस्याओं पर खुला संवाद
🔹 व्यापार नीति, कर व्यवस्था व नियामक मुद्दों पर सुझाव
🔹 स्थानीय व्यापारियों की वर्तमान चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा
🔹 ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में व्यापारिक अवसरों की पहचान
🔹 युवा उद्यमियों को प्रेरित करना व व्यापार हेतु मार्गदर्शन
🔹 संगठन की सदस्यता व विस्तार योजना
🔹 पाटन को क्षेत्रीय व्यापार केंद्र के रूप में विकसित करने पर रणनीति


📣 छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ, जिला दुर्ग ने पाटन के समस्त व्यापारियों, उद्यमियों एवं दुकानदार बंधुओं से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपने विचार रखें, संगठन को मजबूत बनाएं और व्यापारिक एकता को नया आयाम दें।

यह आयोजन पाटन क्षेत्र के व्यापारियों की एकजुटता, समन्वय और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है।संपर्क करें :- 9174620009

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *