पाटन,,,नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संगठन (नगरीय निकाय) के बैनर तले 5 जुलाई दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे से रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के सामने अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे नवयुक्त संगठन के पाटन प्रमुख संतोष जलछत्री ने बताया कि 5 जुलाई को पाटन के नगरीय निकाय के कर्मचारी रायपुर जाकर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे श्री जलछत्री ने संगठन की तीन मांगे बताई जिसमें नगरीय निकाय के कर्मचारियों को प्रत्येक माह के एक तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित करें,,2.नगरीय निकाय में भी अन्य विभाग की तरह शीघ्र ओल्ड पेंशन लागू किया जाना चाहिए ,,3. नगरीय निकायों में भी शीघ्र ही पदोन्नति के लिए नए पदों का सृजन किया जावे इन्हीं मांगो को लेकर सभी कर्मचारी शनिवार को रायपुर की ओर कुच करेंगे
