राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन को लेकर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक

  • समारोह को एतिहासिक बनाने कांग्रेसजनों में भारी उत्साह

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का आगमन छत्तीसगढ़ रायपुर में 07 जुलाई को हो रहा है। जिसको लेकर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू नेतृत्व में गुरूवार 3 जून को मिनाक्षी नगर दुर्ग में विधानसभा प्रभारी कोको पाढ़ी जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ कांग्रेसजनों की आवश्यक बैठक आयोजित कर समारोह में शामिल होने पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष, नगर निगम रिसाली के महापौर, पार्षद गण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस,सहित जोन, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक लेकर जिम्मेदारी दी गई।

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ही हर्ष की बात है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आगमन हो रहा है, जो हमारे लिए ऐतिहासिक पल है। जिसको लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस अतिमहत्वपूर्ण सभा को विशाल जन समूह में तब्दील करने व सफल बनाने के लिए कांग्रेसजन तैयारी हो गई है। हमारा दायित्व है कि दुर्ग जिला एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हो और इसके लिए सभी संगठनों,युवा कांग्रेस, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि को जिम्मेदारी दी गई है। उन्हीने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उक्त सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है।

साथ ही जिला अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर ने बताया की आगामी 07 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है। वे रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित किसान, जवान सविंधान आमसभा में शामिल होकर कांग्रेसजनों का उत्सावर्धन करेंगे। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के दीपक बैज के निर्देशानुसार के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस कार्यकताओं की आवश्यक बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होने रणनीति बनाई व कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कोको पाढ़ी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस शहर मुकेश चन्द्रकार, अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महापौर रिसाली शशि सिन्हा अध्यक्ष केश शिल्प बोर्ड नंद कुमार सेन, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राकेश हिरवानी, पूर्व अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव,पूर्व अध्यक्ष जनपद देवेंद्र देशमुख,प्रदेश महामंत्री जीतेन्द्र साहू,जनपद सदस्य झमित गायकवाड़,पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू,संदीप वोरा, सनीर साहू, चंद्रकांत कोरे, जगदीश दीपक साहू,दिवाकर गायकवाड़,धर्मेंद्र बंजारे, पिलेश्वर साहू,विकास चंद्राकर, चुन्नीलाल चन्द्रकार, तुलसी देशमुख, रुपेश देशमुख,मुकुंद परकार,जमावंत गजपाल,मोंटू तिवारी, विनोद गुप्ता,राजेन्द्र ठाकुर,हरेंद्र धृतलहरे,राजेश शर्मा, डॉ प्रहलाद वर्मा, द्वारीका साहू, लाल जी गुप्ता सहित कांग्रेस के वरिष्ठ गण कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *