पाटन,, छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज पाटन राज द्वारा संचालित शुभम छात्रवृति कोष मे स्वर्गीय संदीप वर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर पिता छविराम वर्मा ने अपनेनाती अथर्व वर्मा के हाथों जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग के उद्देश्य से ₹10000 दान पाटन राज मानव कुर्मी समाज के राज प्रधान युगल आडिल को भेट किया
छबीराम वर्मा प्रारंभ से बच्चों की पढ़ाई एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के सहयोग के लिए हमेशा आगे रहे स्व संदीप वर्मा सहायक संचालक रेशम विभाग में पदस्थ थे पत्नी चित्रा वर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल खुडमुड़ा में व्याख्याता पद में पदस्थ हैं छविराम वर्मा की पुत्री रश्मि वर्मा कोरबा में एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं तो दूसरी पुत्री रिया वर्मा डिप्टी मैनेजर स्टेट बैंक बेमेतरा में सेवा दे रहे है
सुभम छात्र वृत्ति योजना मे दान देते हुए छबि राम वर्मा ने कहा की हमारा एक छोटा सा योगदान से किसी जरूरत मंद विद्यार्थी का भला हों जाए तो ये हमारे परिवार का सौभाग्य होगा हमने अपने परिवार के बच्चो को शिक्षित करने के लिए हर यथा संभव प्रयास किया आज बच्चे अपने पैरो पे खड़े है अब अन्य बच्चो के भविष्य को गढ़ने मे कुछ योगदान दे पा रहे है इससे आत्मीय ख़ुशी मिलती है
राज प्रधान युगल आडिल ने कहा की ऐसे दान दाताओ के सहयोग से समाज के बच्चे अपने सपनो को पुरा कर पा रहे है ब्याज मुक्त राशि पढ़ाई के लिए इस कोष से दिया जाता है दान की राशि देते समय जगन्नाथ मंदिर समिति के मुख्य न्यासी अमर चंद वर्मा कोषाध्यछ कौशल आडिल राज मंत्री केदार कश्यप महेन्द्र वर्मा आशाराम वर्मा भूषण वर्मा पुजारी बलदाऊ वर्मा उपस्थित थे
