पाटन। शासकीय प्राथमिक शाला चुनकट्टा विकासखंड पाटन जिला दुर्ग में सरपंच श्रीमती रोशनी राय एवं सोनू राय के द्वारा शादी की 16वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर बच्चों को न्योता भोजन कराया गया । सरपंच श्रीमती राय ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमने वैवाहिक वर्षगांठ को बच्चों के साथ मनाया और सभी का आशीर्वाद मिला। श्री राय ने कहा कि बच्चों के साथ एवं शाला से जुड़कर काम करते हुए न्योता भोजन कराकर मन बहुत हर्षित हुआ और आगे भी अपने बच्चों के लिए जो बनेगा करते रहेंगे । राय दंपति के द्वारा बच्चों के लिए जूता मौजा,पंखा एवं साउंड सिस्टम प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में डीएमसी सुरेंद्र पांडे कहा की न्योता भोजन का ऐसा कार्यक्रम दुर्ग जिले में पहली बार हो रहा है जिसे देखकर और शामिल होकर मंत्रमुग्ध हो गया । इसी क्रम में ए पी सी विवेक शर्मा ,संकुल प्रभारी एन पी देशकर संकुल समन्वयक अशोक सिन्हा,योगेश कुमार साहू ,उप सरपंच अजय सिंह राजपूत सांसद प्रतिनिधि छत्रपालसिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि राधेलाल सोनवानी ,एसएमसी अध्यक्ष नरसिंह साहू ,उपाध्यक्ष आरती कोसले ,प्रधान पाठक धनेश्वरी बंजारे ,शिक्षक सरस्वती वर्मा एवं पुष्प लता मारकंडे एवं पंच हेमा जोशी ,आशा सिंह राजपूत ,रीना राजपूत रीना मानिकपुरी ,माया जोशी ,राजेंद्र कुमार बंजारे ,मिथिलेश बंजारे ,रजनी ठाकुर एवं जनप्रतिनिधि, ग्रामीण , पालक आदि उपस्थित थे।
