निपानी सोसायटी में खाद की कमी को पूरा करने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

पाटन। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित किया जाना था, किन्तु सहकारी समितियों में आज किसानों को खाद-बीज की अनुपलब्धता से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे मामले को लेकर काँग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश के सेवा सहकारी समितियों के सामने किसानों के साथ प्रदर्शन कर रहे है।
इसी तारतम्य में आज निपानी सोसायटी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जामगांव आर राजेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में खाद बीज की किल्लत जल्द दूर करने मांग किया गया। ग़ौरतलब हो कि जिला अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आज पूरे दुर्ग जिले में सेवा सहकारी समितियां के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है साथ ही मांग पूरा करने ज्ञापन भी सौंपा जा रहा है।

मौके पर मुख्य रूप से सरपंच राजेश ठाकुर ,भोज रघुवंशी, नीलकंठ शुक्ला, धनेश सिन्हा,राहुल रघुवंशी, ओमप्रकाश रघुवंशी,टेकेंद्र रघुवंशी, धनीराम सिन्हा, गुह्लेद ठाकुर, अर्जुन सिन्हा, होमेश साहू, प्रकाश साहू, अशोक साहू, तोरण साहू, विजय सिन्हा, विनोद सारथी, नरेंद्र सिन्हा, दीपक यादव, भीषम रघुवंशी,भूषण रघुवंशी, गोलू रघुवंशी, अलख साहू, हेमन्त, सिन्हा ,दाउलाल साहू, एटवारी यादव, मुकेश सिन्हा ,बसंत साहू , रोशन यादव, दौलत सिन्हा सहित किसान उपस्तिथ थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *