फेकारी सोसायटी के सामने खाद बीज के लिए प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पाटन। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित किया जाना था, किन्तु सहकारी समितियों में आज किसानों को खाद-बीज की अनुपलब्धता से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे मामले को लेकर काँग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश के सेवा सहकारी समितियों के सामने किसानों के साथ प्रदर्शन कर रहे है।
इसी तारतम्य में आज फेकारी सोसायटी में विधायक प्रतिनिधि प्रदीप चंद्राकर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में खाद बीज की किल्लत जल्द दूर करने मांग किया गया। ग़ौरतलब हो कि जिला अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर के नेतृत्व में आज पूरे दुर्ग जिले में सेवा सहकारी समितियां के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है साथ ही मांग पूरा करने ज्ञापन भी सौंपा जा रहा है।
बता दें कि खाद-बीज अनुपलब्धता को लेकर किसानों को होने वाली समस्या को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी ने 25 से 30 जून 2025 के मध्य जिले के अंतर्गत आने वाले सभी सहकारी समितियों में एक दिवसीय धरना / प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया था। एक दिवसीय धरना / प्रदर्शन के तहत खाद-बीज की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु मांग किया जा रहा है।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रदीप चंद्राकर, महेश साहू, अगेश्वर साहू, बेनी ठाकुर, सत्यनारायण चंद्राकर, हीरालाल मंडावी, कामेश यादव, एमन ठाकुर, रेखराम साहू, खुमान सिंह, लुकेश यादव, नारायण साहू, राजू ठाकुर, हर्षल ठाकुर, विवेक चंद्राकर, यशवंत, बलदाऊ राम, चोवाराम , चतुर सिंह, गोपाल ठाकुर , कमलकांत, नवीन, लुकेश, पंकज, अजय , यशवंत ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *