अखरा(पाटन)के जगन्नाथ मंदिर से निकलेगी भव्य रथ यात्रा ,कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल

पाटन। जगन्नाथ स्वामी मंदिर ट्रस्ट अखरा पाटन के तत्वाधान में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा 27जून को निकलेगी जो नगर के अखरा,अटारी ,खोरपा वार्डो में भ्रमण कर गजा मूंग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रथ के आगे विभिन्न नर्तक दलों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। सुबह भगवान जगन्नाथ की पूजा सत्यनारायण कथा,हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से अतिथियों के द्वारा छेरा पहरा रस्म अदा की जावेगी। मुख्य अतिथि कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़सराम कश्यप होंगे। अध्यक्षता जगन्नाथ मंदिर के मुख्य न्यासी अमर चंद वर्मा करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,दुर्ग सांसद विजय बघेल रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के आसंदी में पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडील, दुर्ग राज प्रधान ईश्वरी वर्मा, पलारी राज प्रधान रामखिलावन वर्मा ,रायपुर राज प्रधान जागेश्वर प्रसाद वर्मा, धरसीवां राज प्रधान नीलमणि परगनिहा, तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा ,बलौदा बाजार राज प्रधान सुनीता वर्मा, धंमधा राज प्रधान सत्यभामा परगनिहा ,अर्जुनी राज प्रधान हरिराम वर्मा ,चंदखुरी राज प्रधान चिंताराम वर्मा , नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सी एम ओ नगर पंचायत हेमंत कुमार वर्मा विजय कश्यप एवं एलएन वर्मा आगरा उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *