कबीरधाम। छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरेश सिंगौर के नेतृत्व में कबीरधाम जिला के ग्राम बाजार चारभाठा में युवा संगठन के बैठक में हुए शामिल। संतोष कौशिक जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में बैठक रखी गई थी। जहां पर युवाओं के द्वारा प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरेश सिंगौर एवं साथ में पहुंचे रायपुर जिला के जिला अध्यक्ष अंधीन जंघेल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र जंघेल, जिला महामंत्री दीपक जँघेल एवं प्रदेश प्रचार सचिव भूपेंद्र चंदेल,डॉ मनोज कौशिक का रुपेश कौशिक युवा जिला अध्यक्ष लोधी समाज कबीरधाम के नेतृत्व में जोशीला स्वागत कर गुलदस्ता भेंट कर किया गया। तत्पश्चात वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा का पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके तत्पश्चात बैठक का शुभारंभ हुआ।
मंच संचालन संजीव कौशिक जिला महासचिव लोधी समाज कबीरधाम के द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन रुपेश कौशिक युवा जिला अध्यक्ष किया तथा सभी अतिथियों ने समाज के युवाओं को बारी बारी उद्बोधन किया और समाज में एकजुट रहने के लिए प्रेरित किया। सुरेश सिंगौर युवा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ ने युवा लोधी समाज के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से युवाओं की प्रदेश में भागीदारी सुनिश्चित करने एवं प्रदेश में विस्तार करने के लिए सभी सर्किलों से पैनल में तीन-तीन युवाओं को नामित किया जाएगा। जिस में उनके कार्य शैली प्रतिभा के आधार पर युवा प्रदेश में विभिन्न पदों पर नियुक्ति किया जाएगा। श्री सिंगौर ने कहा की घनश्याम वर्मा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ निर्वाचित हुआ है, तब से लगातार समाज को नई दिशा दे रहे हैं जैसे की पहले कबीरधाम जिला पर चार सर्किल हुआ करता था उसको परिसीमन कराया और 8 सर्किल बनाएं तथा कबीरधाम जिला बड़ी जिम्मेदारी सामाजिक जनों जैसे की राष्ट्रीय संगठन मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रचार सचिव ऐसे विभिन्न जिम्मेदारी आपके जिला को अगर किसी ने दिल से कबीरधाम जिला को सम्मान देने का काम किया है तो वह घनश्याम वर्मा ने सम्मान किया है। सभी भेदभाव को भूलकर समाज के लिए सभी एक होकर काम करें संगठन और समाज से बड़ा व्यक्ति नहीं हो सकता। प्रदेश के सभी वरिष्ठ जनों एवं जिला अध्यक्ष के उपस्थिति में कहा की सभी सर्किल अध्यक्ष अपने अपने सर्किल में मीटिंग बुलाकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं के उपस्थित हो और उनके उपस्थिति में मीटिंग कर पैनल में नाम भेजें ताकि परिदृश्यता के साथ नियुक्ति हो सके व सभी ने दोनों हाथ उठाकर संगठन से संबंधित कुछ निर्णय को सर्वसम्मति समर्थन किया। घनश्याम वर्मा प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके पूरे संगठन के लिये हाथ ऊपर उठाकर विश्वास व्यक्त किया। सफल आयोजन के लिए युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आभार व धन्यवाद प्रेषित कर राजेश कौशिक जिला संगठन सचिव ने बैठक की समापन किया।
इसके अलावा बैठक में कबीरधाम जिला के अध्यक्ष संतोष कौशिक, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पीलाराम कौशिक, जीवन कौशिक, प्रदेश संगठन मंत्री, रामफल कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रवण कौशिक प्रदेश प्रचार सचिव, संतोष कौशिक, जिला अध्यक्ष संजीव कौशिक, महासचिव राजेश कौशिक, संगठन सचिव डॉ राजेश कौशिक, कोषाध्यक्ष धर्मपाल कौशिक, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल कौशिक, कवल कौशिक, आनंद कौशिक, सेवाराम कौशिक, गोपाल कौशिक, द्वारिका कौशिक, भागवत कौशिक, सर्किल अध्यक्ष हरदेव कौशिक, सर्किल अध्यक्ष अजीत कौशिक, सर्किल अध्यक्ष श्री रूपेश कौशिक, युवा जिला अध्यक्ष सुभाष कौशिक, यशवंत कौशिक, नरेंद्र कौशिक, भरत कौशिक, तुकेश कौशिक, पुरुषोत्तम कौशिक, सूर्यकांत कौशिक, प्रमोद कौशिक, डॉक्टर मनोज कौशिक, लाल कौशिक, कमलेश कौशिक सहित क्षेत्र के सर्किल पदाधिकारी, सामाजिकजन एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
