लोक सेवा केंद्र का उद्घाटन के साथ सांसद ने किया जेसीबी का लोकार्पण

अमलेश्वर नगर पालिका में हुआ आयोजन

पाटन। पाटन विधानसभा की नवगठित नगर पालिका अमलेश्वर नगर पालिका विकास की पटरी पर दौड़ रही है। सांसद विजय बघेल ने यहां लोक सेवा केंद्र और जेसीबी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अब हमें पूरे क्षेत्र के विकास के लिए काम करना है। कहीं भी किसी राजनीतिक दुर्भावना से कोई काम नहीं होना चाहिए।

इस अवसर पर यहां नगर पालिका के अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पार्षद डॉ आलोक पाल, सोहन निषाद, श्रीमती ललिता साहू, राजू सोनकर, खुबीराम सोनकर, श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर, श्रीमती यामिनी यादव, भेज लाल सोनकर, श्रीमती मालती बाई साहू, श्रीमती लेखनी साहू, श्रीमती सेवती निषाद, श्रीमती मीना रानी चेलक, श्रीमती नीलम मिंज, श्री ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष, घनश्याम प्रसाद साहू, दीपक घिडोड़े, डोमन लाल यादव, हेमलाल साहू, कैलाश यादव, कुंज बिहारी साहू, शुभम शर्मा, फेरहा राम धीवर, राजू साहू, रविकांत कौशिक, पूरण साहू, धर्मेन्द्र सोनकर, शिवकुमार साहू, कुमार साहू, कुलदीप बैसवाड़े, सुखदेव साहू, अमित गेंद्रे, टीकम यादव, सुनील शर्मा, राघवेंद्र द्विवेदी, मोनू दास, हेमलता गेंद्रे, भारती यादव, लक्ष्मी देवांगन, गायत्री साहू, नारायण यादव, दुर्गेश साहू तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिको का आगमन एवं उपस्थित रही| कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा ने किया।

सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि हम चुनाव जीत गए हैं तो हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों की पार्षदों से बहुत अधिक अपेक्षाएं होती हैं। आम लोग चाहते हैं कि उनकी जो भी समस्याएं है उसका तुरंत निराकरण होना चाहिए। ऐसे में सीमित साधनों के बावजूद हमें लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए समर्पित होकर काम करना चाहिए।सांसद बघेल ने कहा कि यहां लोक सेवा केंद्र में 90 तरह की सुविधाये प्रदान की जाती हैं। वृद्धजन, महिलाएं यहां अपने पेंशन के लिए आएंगी। कर्मचारियों की कमी की वजह से किसी का काम नहीं रुकना चाहिए। सेवा केंद्र में पर्याप्त कर्मचारी हमेशा उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी यहां सेवाएं देंगे उन लोगों को व्यावहारिक होना चाहिए और उनमें सेवा की भावना भी होनी चाहिए। आभार व्यक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रीति गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *