कांग्रेसी कार्यकर्ता 25 जून को करेंगे दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव

दुर्ग। राज्य कि भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में नया सेटअप के नाम पर किए जा रहे युक्तियुक्तकरण से 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिए जाएंगे। जिसमें प्रदेश के लगभग 45000 से भी अधिक शिक्षकों का पद समाप्त हो जाएंगे, शिक्षकों के साथ-साथ स्कूलों में कार्यरत रसोइयों, चपरासी, स्वीपर ,महिला सहायता समूह सहित युवाओं के रोजगार पर प्रभाव पड़ेगा व रोजगार के रास्ते बंद हो जाएंगे l
इस युक्तियुक्तकरण से खासकर अनुसूचित क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक स्तर पर प्रभाव पड़ेगा।
राज्य सरकार के इस रोजगार विरोधी नीति के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा “शिक्षा-न्याय” आंदोलन किया जाना है। जिसके तहत दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव दिनांक 25/ 06 /2025(बुधवार) को सुबह 11 बजे।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ कांग्रेस,सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, समस्त समस्त जोन प्रभारी,बूथ प्रभारी,ग्राम प्रमुख,जनप्रतिनिधिगण,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *