पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत मटंग के सचिव दीप्ति चंद्राकर को हटाए जाने की मांग पिछले कई सालों से ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा था। लेकिन ग्रामीणों की मांग पूरा नहीं हो रहा था। विगत दिनों सुशासन तिहार में ग्राम पंचायत के सचिव दीप्ति चंद्राकर को हटाने के मांग करते हुए एक ग्रामीण नहीं बल्कि 30 ग्रामीणों ने अलग अलग आवेदन लगाकर ग्राम पंचायत के सचिव को हटाने की मांग किया था। ग्रामीणों ने सुशासन तिहार में दिए आवेदन में बताया है कि ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत मटंग में पिछले 13 वर्षों से सचिव दीप्ति चन्द्राकर पदस्थ है। जो काफी लंबा समय होता है। पूर्व में भी कई आवेदन दिए गए सचिव हटाने के लिए परंतु शासन ने कभी जनता की बात नही सुनी।
ग्रामीणों की मांग के बाद ग्राम पंचायत के कार्यों को ध्यान में रखते हुए मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन जगेंद्र साहू ने प्रशासकीय व्यवस्था के लिए दीप्ति चंद्राकर को ग्राम पंचायत मटंग से हटाकर उनकी पदस्थापना जनपद पंचायत पाटन में सलंग्न किया है। उनके स्थान पर ढाल सिंह साहू को मटंग पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही पूर्व में जनपद पंचायत पाटन में सलंग्न मोहन बघेल को मर्रा पंचायत का प्रभार दिया सौंपा गया है।

