योग संगम” एवं “हरित योग” की थीम पर आयोजित की गई 11वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस

*पाटन : नगर पंचायत पाटन में “योग संगम एवं हरित योग” की थीम पर आज 11वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस , बालक आत्मानंद विद्यालय पाटन में सुबह 7 बजे से कार्यक्रम अयोजित की गई जिसमें* *योग प्रशिक्षक श्रीमती ईश्वरी धीवर एवं श्री मति रश्मि मिश्रा द्वारा योग एवं प्राणायाम कराया गया,नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नियमित रूप से योग करने एवं अपने जीवन में लाने की बात कही,**योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्रचित्त करने का वह प्रभावी माध्यम है, जिससे न सिर्फ शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है। यह विश्व को भारत द्वारा दी गई एक अमूल्य धरोहर है, जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में पहुँचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज ‘योग’ पूरे विश्व में लोगों की जीवन शैली बन चुका है।**यह दिवस न केवल योग के महत्व को समझने का अवसर है, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लेने का भी दिन है।**योग न केवल हमें रोगों से बचाता है, बल्कि हमारे भीतर ऊर्जा, एकाग्रता और आत्म-शक्ति भी विकसित करता है।

योग प्रशिक्षकों को नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले द्वारा शील्ड,साल ,श्रीफल से सम्मानित भी किया गया,

कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन सीएमओ हेमंत वर्मा, इंजीनियर अर्जुन निर्मल ,विद्यालय के प्राचार्य वेलेंटीना मसीह नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, नगर पंचायत पाटन सभापति केवल देवांगन, पार्षद जीतू निर्मलकर, पार्षद जयप्रकाश देवांगन, पार्षद देवेंद्र ठाकुर, पार्षद संगीता धुरंधर, पार्षद अन्नपूर्णा पटेल, पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमति रानी बंछोर, अखिलेश मिश्रा,केशव बंछोर, बब्बू भाले ,भास्कर सवर्णी,गंगादीन साहू,मिलन देवांगन, विजय बंछोर , छविश्याम देवांगन आत्मानंद बालक विद्यालय के बच्चे ,शिक्षक सहित पाटन नगर के नागरिक एवं समस्त नगर पंचायत पाटन के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *