रानीतराई। समाज कल्याण एवं पंचायत विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम रानीतराई में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती रश्मि भेद प्रकाश वर्मा जनपद सदस्य जनपद पंचायत पाटन, सत्यनारायण टिकरिहा सरपंच ग्राम पंचायत रानीतराई, राजेश बंछोर सरपंच ग्राम पंचायत करेला , दिनेश ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत पाहदा झा, श्रीमती प्रियलता महिपाल सरपंच ग्राम पंचायत औसर, ग्राम पंचायत रानीतराई के उप सरपंच राजा ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर अरुण कटारे, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर व्ही एन वाहने,नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर पीयूष देवांगन, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर विजेता डोंगरे,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बी कठौतिया बीएमओ डॉक्टर सुब्रत नंदी, चिकित्सा अधिकारी बी एल वर्मा,आर आर बंजारे वर्मा,दीपक वर्मा, अजय साहू, रमेश सोनवानी,सत्यविजय बंजारे,समाज कल्याण विभाग से श्रीमती भूमिका गोपाल, समाज सेवा संगठक जन्त राम ठाकुर शिविर प्रभारी अधिकारी,अरुण कुमार वर्मा,आलोक सिंह ठाकुर, श्रीमती भोपेश्वरी साह, सुश्री आभासिंह, कन्हैयालाल मन्ना डे करारोपण अधिकारी , झंकार नागवंशी करारोपण अधिकारी, मानसिंह नाविक सचिव ग्राम पंचायत रानीतराई , नरेश पटेल, चंद्रशेखर यादव, दीनबंधु यदु, गेंदलाल साहू, गिरजा शंकर वर्मा उपस्थित रहे एवं समस्त पंचगण ग्राम पंचायत रानीतराई उपस्थित रहे ।
शिविर में अस्थि बाधित के 60 आवेदन पंजीकृत किया गया इसमें 35 पात्र तथा 25 अपात्र पाया गया श्रवण बाधित के पांच जिसमें सभी अपात्र पाया गया। सिकलिंग के 10 जिसमें 4 पात्र 6 दुर्ग रेफर किया गया। मानसिक बाधित आठ जिसमें 7 पात्र 1 दुर्ग रेफर किया गया एवं नेत्र बाधित के 12 प्रकरण पंजीकृत किए गए जिसमें 5 पात्र तथा 7 प्रकरण दुर्ग रेफर किया गया। इस प्रकार शिविर में कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए।
