रायपुर में इंडिगो फ्लाइट का डोर हुआ लॉक, 40 मिनट तक फंसे रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक, महापौर समेत 35 से ज्यादा यात्री

रायपुर। एयरपोर्ट से एक विमान में खराबी की खबर सामने आई है। यहां दिल्ली से आई इंडिगो की एक फ्लाइट का आधे घंटे तक गेट नहीं खुला। ऐसे में लैंड के बाद भी विमान में सवार यात्री उतर नहीं सके। इस दौरान फ्लाइट में सवार यात्री परेशान नजर आए। जिस विमान में यह खराबी आई, उसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद थे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के विधायक चातुंरी नद और मेयर मीनल चौबे भी इसमें सवार थे। मेयर मीनल चौबे ने कहा कि फ्लाइट लैंड होने के बाद विमान का गेट ओपन नहीं हो रहा था। ऐसे में कुछ देर तक परेशान रहे।  इंडिगो का यह विमान दिल्ली से रायपुर पहुंचा था। लेकिन रायपुर में लैंड होने के बाद काफी देर तक कोशिश के बाद भी फ्लाइट का गेट नहीं खुला. ऐसे में विमान में बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाए. करीब आधे घंटे बाद बाहर से जैसे-तैसे करके विमान का गेट खोला गया. तब तक आधे घंटे तक विमान में बैठे लोगों के बीच चिंता का माहौल रहा। 

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ़्लाइट 6E-6312 में तकनीकी खराबी आई. जिससे रायपुर एयरपोर्ट में लैंड होने के करीब 30 मिनट बाद गेट खुले और फिर तब जाकर उसमें सवार पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक, मेयर सहित सभी यात्री प्लेन से बाहर आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *