पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत सिकोला सरपंच गीतेश्वरी सपहा ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बांध पार से मुरूम चोरी किए जाने की शिकायत एसडीएम पाटन एवं थाना पाटन को की है।सरपंच श्रीमती सपहा ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि बीती रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बांध पार से मुरूम चोरी कर बांध पार को क्षतिग्रस्त कर दिया है। उन्होंने मुरूम चोरी करने वाले की पतासाजी कर कड़ी कारवाई करने की मांग की है।
सिकोला बांध में मुरूम चोरी की शिकायत
