मिडिल स्कूल रानीतराई को लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक शाला में समायोजित करने की मांग

पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम रानीतराई स्थित शास.पूर्व माध्यमिक शाला रानीतराई (हिन्दी माध्यम) को लक्ष्मी बाई उच्चतर मां शाला में समायोजित करने की मांग को लेकर पालकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन को आज ज्ञापन सौंपा है।

रानीतराई सरपंच सत्यनारायण टिकरिहा ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रानीतराई (हिन्दी माध्यम) यु-जीइस कोड 22101101102 को विलोपित करने का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा संचालक लोक शिक्षण संचनालय रायपुर को भेजा गया है। वर्तमान में पूर्व माध्य शाला की दर्ज संख्या 60 है। किन्तु उक्त शाला में एक भी शिक्षक नहीं है जिस कारण छात्रों का अध्ययन कार्य प्रभावित हो रहा है। उक्त स्थिति को देखते हुए शास. पूर्व माध्यमिक शाला रानीतराई को लक्ष्मी बाई शा.उ.मा. वि. रानीउराई (हिन्दी माध्यम) में समायोजित करें ताकि छात्रों को शिक्षक मिल सके एवं उनका अध्ययन कार्य प्रभावित न हो साथ ही लक्ष्मी बाई शास.उ.मा.वि. रानीतराई (हिन्दी माध्यम एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को अलग-अलग संचालित किया जाए। वर्तमान में सेजस अग्रेजी माध्यम शास. कन्या उ.मा.वि.रानीतराई परिसर में संचालित हो रहा है एवं लक्ष्मी बाई शास उ.मा.वि.रानीतराई एवं सेजस अंग्रेजी माध्यम रानीतराई में एक ही प्रभारी प्राचार्य दोनो शालाओं का संचालन कर रहे हैं। दोनों शालाओं हेतु अलग-अलग प्राचार्य की व्यवस्था किया जाये ताकि दोनों शालाओं का संचालन सूचारू रूप से हो सके।

शाला विकास प्रबंधन समिती अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि आज सभी जगह शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव का आयोजन खुशी में किया जाता है। हम किस खुशी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन करें। बच्चे भविष्य है उन्हीं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य रश्मिभेद प्रकाश वर्मा,शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा, सरपंच सत्यनारायण टिकरिहा,नीलमणि साहू, पंचूराम चक्रधारी,टी आर देशलहरे,अजय टिकरिहा, मोरध्वज साहू सहित अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *